एमपी एपेक्स बैंक में 2076 पदों पर भर्ती के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड
कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर भर्ती 2026 के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18–35 वर्ष चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
एमपी एपेक्स बैंक की ओर से कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया गया है। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 5 फरवरी थी। इसे 7 मार्च 2026 तक के लिए एक्सटेंड किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी का नॉलेज होना चाहिए।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 वर्ष
- अधिकतम : 35 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
- एससी, एसटी,ओबीसी उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल की छूट दी जाएगी।
फीस :
- एससी, एसटी, दिव्यांग : 650 रुपए
- अनारक्षित वर्ग : 850 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
रिटन एग्जाम के बेसिस पर
सैलरी :
- कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर:
- पे लेवल 4 के अनुसार, 19,500 - 62,000 रुपए प्रतिमाह
- ऑफिसर लेवल:
- पे लेवल 9 - 36,200 - 1,14,800 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- इंटरव्यू
एग्जाम सेंटर के नाम :
- भोपाल
- ग्वालियर
- इंदौर
- जबलपुर
- सागर
- उज्जैन
- सतना
ऐसे करें अप्लाई:
- ऑफिशियल वेबसाइट apexbankmp.bank.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- एप्लिकेशन फीस का पेमेंट करें।
- फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।