यूपी आंगनवाड़ी में 481 पदों पर निकली भर्ती
उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष, चयन मेरिट के आधार पर होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य सरकार की ओर से राज्य के जनपदों में आंगनवाड़ी वर्कर (Aganwadi Worker) के 481 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।


एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
12वीं पास
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 35 साल
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
- उम्र की गिनती 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस :
मेरिट बेसिस पर
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- रोजगार कार्यालय में रजिस्ट्रेशन
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक योग्यता
- एनसीसी सर्टिफिकेट
- बर्थ सर्टिफिकेट
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
- न्यू आंगनवाड़ी भर्ती रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- अन्य डिटेल्स भरकर फॉर्म भरें।
- फॉर्म को सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकालकर रखें।
ऑफिशियल वेबसाइट लिंक