Wednesday, September 9, 2026
Menu
राजस्थान लोक सेवा आयोग कृषि प्राध्यापक भर्ती 2025 : ऑनलाइन आवेदन शुरू
Dheeraj Shekhar
Sep 06, 2025
8753 views
1 min read

राजस्थान लोक सेवा आयोग कृषि प्राध्यापक भर्ती 2025 : ऑनलाइन आवेदन शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 500 कृषि प्राध्यापक पदों के लिए 4 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्रता और चयन प्रक्रिया देखें।

RPSC राजस्थान लोक सेवा आयोग कृषि प्राध्यापक भर्ती 2025 School Lecturer Agriculture शिक्षक भर्ती राजस्थान RPSC Agriculture Teacher सरकारी नौकरी 2025 Rajasthan Teaching Jobs ऑनलाइन आवेदन RPSC शिक्षक पद राजस्थान राजस्थान कृषि शिक्षक भर्ती सरकारी नौकरी ऑनलाइन आवेदन RPSC Recruitment 2025 Rajasthan Education Department Agriculture Lecturer Exam

Share this article

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा कृषि प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) के 500 स्थायी पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए कृषि प्राध्यापक (स्कूल शिक्षा) के 500 स्थायी पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ) सेवानियम, 2021 के तहत संचालित होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 4 सितंबर 2025 से 3 अक्टूबर 2025 रात्रि 12 बजे तक आयोग कीआधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदनकर सकते हैं।

पात्रता एवं महत्वपूर्ण शैक्षणिक योग्यता:

  • कृषि/हॉर्टिकल्चर में चार वर्षीय स्नातक डिग्री (UGC मान्यता प्राप्त) तथा संबंधित विषय में परास्नातक डिग्री।
  • राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्था से B.Ed. डिग्री आवश्यक।
  • हिंदी में कार्यरत ज्ञान एवं राजस्थान की सांस्कृतिक जानकारी अनिवार्य।
  • 01.01.2026 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होगी, आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार आयु सीमा में छूट उपलब्ध होगी।

आरक्षण एवं आयु छूट:

राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, पूर्व सैनिक एवं दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण एवं आयु सीमा में छूट प्रदान की जायेगी। महिला अभ्यर्थी, विधवा, तलाक शुदा एवं परित्यक्ता महिलाओंके लिए भी संबंधित नियमों के अंतर्गत विशेष प्रावधान होंगे।

चयन प्रक्रिया:

परीक्षा दो प्रश्नपत्रों में आयोजित होगी-

  • प्रथम पत्र (Paper I): सामान्य अध्ययन, 150 अंक, अवधि 1.5 घंटे।
  • द्वितीय पत्र (Paper II): विषय संबंधित ज्ञान, 300 अंक, अवधि 3 घंटे।

सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे, प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे।प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक अनिवार्य होंगे, अनुसूचित जाति एवं जन जाति के अभ्यर्थियों के लिए 5% अंक छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया:

  • अभ्यर्थी को राजस्थान एस.एस.ओ. पोर्टल पर वन टाईम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है।
  • अथवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करें।
  • आवेदन पत्र में लाइव फोटो, हस्ताक्षर एवं बाँये हाथ की अंगूठा निशानी की स्कैन प्रति अपलोड करना जरूरी है।
  • आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार 400 से 600 रुपये के बीच रहेगा।

विशेष निर्देश:

आवेदन भरते समय सभी विवरण सही और स्पष्ट भरनाआवश्यक है। आवेदनों में त्रुटि होने पर निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन सुधार की सुविधा रहेगी, उसके पश्चात संशोधन स्वीकार नहीं किया जायेगा।केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार होंगे, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदनके लिए आयोग कीवेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।

राजस्थानलोक सेवा आयोग कृषिप्राध्यापक भर्ती 2025 विज्ञापन डाउनलोड के लिए यहाँ क्लिक करें।
 

संपर्कसूत्र:
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर
फ़ोन: 0145-2635212, 2635200

 

 

Last updated: Sep 08, 2026 at 11:49 PM

Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Your email will not be published

= ?

Please solve this simple math problem to verify you're human

Have an account? Sign in with Google

Related Articles

IACT Director Rajiv Kumar Meets Jayant Singh, Minister of State for Skill Development & Entrepreneurship, to Discuss Jan Kaushal Kendra

IACT Director Rajiv Kumar Meets Jayant Singh, Minister of State for Skill Development & Entrepreneurship, to Discuss Jan Kaushal Kendra

IACT Director Rajiv Kumar meets Skill Development MoS Jayant Singh to discuss Jan Kaushal Kendra and...

3 days ago 464 views
लाल किले से AI का आह्वान, मोती नगर से जमीनी पहल

लाल किले से AI का आह्वान, मोती नगर से जमीनी पहल

लाल किले से AI विजन और मोती नगर से जमीनी पहल: जन कौशल केंद्र युवाओं को AI, डिजिटल कौशल, रोजगार और भव...

2 weeks ago 450 views
From PM Modi’s AI vision to Moti Nagar: Jan Kaushal Kendra takes future skills to the community

From PM Modi’s AI vision to Moti Nagar: Jan Kaushal Kendra takes future skills to the community

Jan Kaushal Kendra brings PM Modi’s AI vision to Moti Nagar, empowering youth with AI, digital skill...

2 weeks ago 589 views