Monday, September 21, 2026
Menu
RBI Assistant भर्ती 2026: 650 पदों पर आवेदन शुरू
Staff Reporter
Feb 20, 2026
651 views
1 min read

RBI Assistant भर्ती 2026: 650 पदों पर आवेदन शुरू

Reserve Bank of India ने असिस्टेंट के 650 पदों पर भर्ती निकाली, 8 मार्च 2026 तक करें ऑनलाइन आवेदन

RBI Assistant Recruitment 2026 RBI Vacancy 2026 Bank Jobs 2026 RBI Assistant Notification Sarkari Naukri RBI Online Form

Share this article

देश के केंद्रीय बैंक Reserve Bank of India (RBI) ने वर्ष 2026 के लिए Assistant भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 650 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 08 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र में प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ा अवसर है।

 

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन शुरू: 16 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 08 मार्च 2026
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 08 मार्च 2026
  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): 11 अप्रैल 2026
  • मुख्य परीक्षा (Mains): 07 जून 2026
  • एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले जारी होगा
  • परिणाम: बाद में घोषित किया जाएगा

 

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹450 + 18% GST
  • SC / ST / PwBD / EXS: ₹50 + 18% GST

भुगतान माध्यम (ऑनलाइन):
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, मोबाइल वॉलेट

 

आयु सीमा (01 फरवरी 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

 

पदों का विवरण

पदका नामपदों की संख्या
RBI Assistant650
कुलपद650

 

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)अनिवार्य।
  • सामान्य / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50% अंक आवश्यक।
  • SC / ST / PwBD उम्मीदवारोंके लिए केवल पास होना पर्याप्त।
  • कंप्यूटर पर Word Processing का ज्ञान होना जरूरी।

 

चयन प्रक्रिया

RBI Assistant भर्ती 2026 में चयन तीन चरणों में होगा:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Exam)
  2. मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
  3. भाषा दक्षता परीक्षा (Language Proficiency Test – LPT)

👉 अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन और भाषा दक्षता के आधार पर किया जाएगा।

 

आवेदन कैसे करें

  1. RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. Assistant Recruitment 2026 लिंकपर क्लिक करें।
  3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरें।
  4. आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. आवेदन सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें।

⚠️ उम्मीदवारआवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

 

क्यों खास है RBI Assistant भर्ती?

RBI देश का सर्वोच्च बैंकिंग संस्थान है। यहां असिस्टेंटपद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन, भत्ते और करियर ग्रोथके बेहतरीन अवसर मिलते हैं।यह बैंकिंग सेक्टर की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक मानी जाती है।

Last updated: Sep 20, 2026 at 11:12 PM

Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Your email will not be published

= ?

Please solve this simple math problem to verify you're human

Have an account? Sign in with Google

Related Articles

संजू सैमसन बने जन कौशल केंद्र के ब्रांड एंबेसडर

संजू सैमसन बने जन कौशल केंद्र के ब्रांड एंबेसडर

संजू सैमसन बने जन कौशल केंद्र के ब्रांड एंबेसडर। पहल का उद्देश्य युवाओं को AI, डिजिटल कौशल, रोजगार औ...

1 day ago 37 views
Sanju Samson Becomes Brand Ambassador of Jan Kaushal Kendra

Sanju Samson Becomes Brand Ambassador of Jan Kaushal Kendra

Sanju Samson joins Jan Kaushal Kendra as Brand Ambassador, supporting AI, digital skills and youth e...

1 day ago 596 views
Apple iPhone 18 Pro: Price, Specs & Global Comparison

Apple iPhone 18 Pro: Price, Specs & Global Comparison

Apple 2026 launch : iPhone 18 Pro, foldable iPhone Duo, Apple Watch Series 12 and AirPods 5 prices,...

1 week ago 766 views